ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
ॐ। ऐं, ह्रीं, क्लीं बीज अक्षर हैं; देव्यथर्वशीर्ष इन्हें वाणी, माया और काम कहता है। पूरे मंत्र का भाव यह है: हे चित्स्वरूपिणी महासरस्वती, हे सद्रूपिणी महालक्ष्मी, हे आनंदरूपिणी महाकाली — ब्रह्मविद्या पाने के लिए हम सदा आपका ध्यान करते हैं। हे चामुंडा, तीनों की स्वरूपा चंडिका, आपको नमस्कार है; अविद्या की दृढ़ गाँठ खोलकर मुझे मुक्त कीजिए।
