ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
तीन नेत्रों वाले, सुगंधित, पुष्टि बढ़ाने वाले भगवान शिव की हम आराधना करते हैं;
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
जैसे पका खरबूजा अपनी बेल के बंधन से छूट जाता है, वैसे ही हमें मृत्यु से छुड़ाइए, अमृत से नहीं।
