1. पाठ
  2. श्लोक
  3. रात्रि शयन स्तुति

श्लोक · विष्णु जी

रात्रि शयन स्तुति

4 पंक्तियाँ · Ratrishayana Stuti, verses 1 and 2; Brihat Stotra Ratnakar

WhatsApp
विष्णु जी

विष्णु जी

पालनहार; एकादशी इन्हीं की है

जले रक्षतु वाराहः स्थले रक्षतु वामनः।

जल में वराह रक्षा करें, थल पर वामन;

अटव्यां नारसिंहश्च सर्वतः पातु केशवः॥

वन में नरसिंह, और हर ओर केशव मेरी रक्षा करें।

अगस्तिर्माधवश्चैव मुचुकुन्दो महाबलः।

अगस्ति, माधव, और महाबली मुचुकुन्द,

कपिलो मुनिरास्तीकः पञ्चैते सुखशायिनः॥

कपिल, और मुनि आस्तीक — ये पाँचों सुख से सोते हैं।